गिरडीह, अप्रैल 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र के बनियाडीह पावर सब स्टेशन में लगा 750 केवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने से रविवार दोपहर 12 बजे से अपर बनियाडीह, लोअर बनियाडीह आंशिक और गांधीनगर क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है। ट्रांसफॉर्मर में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण दोनों इलाकों की करीब एक हजार की आबादी अंधेरे में रहने को विवश है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे से ही बिजली गुल है। उमस भरी गर्मी में पंखा-कूलर बंद होने से बच्चे, बुजुर्ग और मरीज बेहाल हैं। इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं। घरों में पानी का मोटर नहीं चलने से जल संकट भी खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली की बदहाली ने लोगों का जीना किया मुहाल सब स्टेशन के कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार तक दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाकर क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.