मेरठ, मई 20 -- मंगलवार शाम सूरजकुंड रोड पर ट्रांसफॉर्मर की लीड फुंक गई। इसके बाद पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात दस बजे तक भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो लोगों ने हंगामा कर दिया। अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी ने मौके पर मौजूद रहकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। साकेत में भी तकनीकी खराबी के चलते सिविल लाइन-साकेत क्षेत्र में दो ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। देर रात तक एसडीओ सिविल लाइन कर्मचारियों की टीम के साथ मरम्मत कार्य कराते हुए बाधित बिजली आपूर्ति को सुचारू कराने के प्रयासों में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में फुंका ट्रांसफार्मर, रातभर लोग रहे बेहाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...