गंगापार, अप्रैल 7 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। करछना क्षेत्र के ग्राम भड़ेवरा की ब्राह्मण बस्ती में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब विद्युत उपकेंद्र भुंडा के भुंडा फीडर से जुड़ा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर अचानक धूं-धूं कर जल उठा। ट्रांसफॉर्मर में लगी आग ने पास में रखी किसान की कटी और बंधी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे देखते ही देखते अधिकांश फसल जलकर राख हो गई।गांव निवासी किसान मुनेश कुमार मिश्र की गेहूं की कटी हुई फसल खेत के पास बोझ के रूप में रखी थी। अचानक ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से उठी चिंगारियां फसल तक पहुंच गईं और आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर जुट गए और घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। पीड़ित किसान मुनेश मिश्र ने बताया कि उसकी अधिकांश फसल जलकर नष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.