ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से अफरातफरी
बेगुसराय, जून 20 -- बीहट। स्थानीय रतन चौक के निकट सीताराम मिश्र द्वार के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर में शनिवार को अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत कर्मी पहुंचकर आग पर काबू पाया और उसके बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई। स्थानीय चंदन मिश्र ने बताया कि विद्युत आपूर्ति तो शुरू हो गई है लेकिन लोग कभी हाई तो कभी लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। हाई वोल्टेज की वजह से कई घरों के बल्ब फ्यूज कर गये। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर में विस्फोट से दो ट्रांसफार्मर फुंके
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.