सहारनपुर, जून 27 -- गांव तिलफरा में बिजली ट्रांसफॉर्मर बदलवाने व जर्जर लाइन से परेशान ग्रामीणों ने लोटनी बिजलीघर पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में जेई ने आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। गांव तिलफरा एनाबाद में लगा बिजली ट्रांसफॉर्मर एक सप्ताह पूर्व फुक गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर विभाग द्वारा ट्रांसफॉर्मर बदल दिया गया। आरोप है कि ट्रांसफॉर्मर दो दिन चलने के बाद फिर फुक गया। भीषण गर्मी से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को भारतीय किसान मजदूर संगठन के महेश त्यागी के नेतृत्व में लोटनी बिजलीघर पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव की जर्जर लाइन के कारण बार बार ट्रांसफार्मर फुंक रहे है। यह भी पढ़ें- पीएचसी के सामने ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली आपूर्ति ठप भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से लोग परेशान है। बाद...