गंगापार, अप्रैल 29 -- बरौत, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र का सेवा गांव पिछले चार दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ है। गांव में लगा 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर जल जाने के बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे भीषण गर्मी के बीच हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। दिन में चिलचिलाती धूप और रात में उमस भरी गर्मी ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। पंखे, कूलर और पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि गांव के करीब आधा दर्जन लोग बीमार पड़ चुके हैं, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.