लखनऊ, अप्रैल 28 -- गर्मियों के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने पर ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव और पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने सख्त रुख अख्तियार किया है। ट्रांसफॉर्मर फुंकने के मामले में मुख्य अभियंता समेत छह पर कार्रवाई की गई है। अवर अभियंता को निलंबित किया गया है, जबकि मुख्य अभियंता को चार्जशीट दी गई है। वहीं, एक अधीक्षण अभियंता, दो अधिशासी अभियंता व एक सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।पावर कॉरपोरेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन अभियंताओं पर कार्रवाई की गई है उनमें रायबरेली के मुख्य अभियंता शामिल हैं। उन्हें चार्जशीट दी गई है। इसके अलावा मैनपुरी के अधीक्षण, अधिशासी, एसडीओ और अवर अभियंता हैं। अवर अभियंता को सस्पेंड किया गया है जबकि बाकी सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। ट्रांसफॉर्मर फुंकने के ही मामले में स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.