लखनऊ, मार्च 25 -- ट्रांसफॉर्मर फुंकने के मामले में दक्षिणांचल और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगमों के निदेशक तकनीकी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। समीक्षा बैठक में बुधवार को पावर कॉरपोरेशन चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने मध्यांचल में फुंके 63 ट्रांसफॉर्मरों में फ्यूज नहीं लगे होने पर डॉ. गोयल ने जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।ट्रांसफॉर्मर फुंकने के मामलों में डॉ. गोयल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने दक्षिणांचल में पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षतिग्रस्तता पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि सभी ट्रांसफॉर्मर चेक करके फ्यूज व टेल लेस यूनिट लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पावर कॉरपोरेशन के निदेशक वितरण को लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी मुख्य अभियंता अपने 10 डिवीजन की समीक्षा करें।बैठक में ...