दरभंगा, जून 25 -- कुशेश्वरस्थान। प्रखंड की केवटगामा पंचायत के भरडीया गांव में ट्रांसफॉर्मर जल जाने से गांव में पिछले 32 घंटे से बिजली सेवा ठप है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन चार दिनों से ट्रांसफार्मर का तेल लिकेज कर रहा था। जिसकी सूचना दी गई। लेकिन समय सूचना का अनदेखा कर दिए जाने से ट्रांसफार्मर 22 जून की देर रात में आवाज कर गया और बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उमस भड़ी भीषण गर्मी में बिजली के नहीं रहने से ग्रामीण जहां परेशान है वही विभाग के प्रति उनका आक्रोश बढ़ रहा है। गर्मी के कारण सबसे अधिक परेशानी बच्चों ओर बुजुर्गों एवं बिमार लोगों की बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर जला, 32 घंटे से भरडीया में बिजली नहीं इस संबंध में विभागीय एसडीओ प्रभात चंद्र ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर भेज दिया गया है आज देर शाम तक विधुत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी...