प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- देल्हूपुर। महज 24 घंटे में जला हुआ ट्रांसफॉर्मर बदलने का दावा गर्मी के समय खोखला साबित हो रहा है। इलाके के तवंकलपुर गांव में तीन दिन पहले 25 केवीए की क्षमता का ट्रांसफॉर्मर जल गया। इसकी जानकारी लाइनमैन के साथ ही तवंकलपुर उपकेंद्र के जेई को दी गई। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे गांव के 25 घरों की बिजली गुल है। लोग भीषण गर्मी में बेहाल हैं। गांव के हरिनाथ विश्वकर्मा, मनीष मिश्र, हृदयनारायण उपाध्याय, भोला, प्रमोद, नन्हे, सुशील, बृजेश, योगेश, राजू, राहुल, देवनारायण आदि का आरोप है कि ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद इसे बदलवाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में त्राहि-त्राहि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...