गंगापार, अप्रैल 21 -- विद्युत उपकेन्द्र से संबधित सलैया खुर्द गांव में स्थित दस केवीए का ट्रांसफॉर्मर दस दिनों से जला पड़ा है। जिसे आज तक बदला नहीं जा सका। उपभोक्ताओं ने जले ट्रांसफॉर्मर के बदले नए ट्रांसफॉर्मर दिलाए जाने के लिए विधायक राजमणि कोल से भी बात की, लेकिन बात नहीं बन सकी। आश्वासन के अलावा कुछ न हो सका। सलैया खुर्द के पूर्व प्रधान बालकृष्ण उपाध्याय, हरिश्चन्द्र तिवारी, लालमणि सिंह, आलोक कुमार सहित कई ने बताया कि उनकी बस्ती में बिजली आपूर्ति के लिए दस केवीए का टांसफॉर्मर लगाया गया है, जो 10 अप्रैल को जल गया। इसकी जानकारी लालतारा उपकेन्द्र के जेई आशीष कुमार को दी, लेकिन वह स्टोर से ट्रांसफॉर्मर नहीं मंगा सके। यह भी पढ़ें- क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, लोगों में आक्रोश लोगों का कहना है, इस भीषण गर्मी में वैसे ही पाठा का इलाका झ...