धनबाद, जनवरी 30 -- सिजुआ। सिजुआ क्षेत्र का ट्रांसफॉर्मर जलने से बीते चार दिनों से जोगता मोड़ व पुराना श्यामबाजार सहित आसपास के क्षेत्रो में अंधेरा पसरा हुआ है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि ट्रांसफॉर्मर पर अत्यधिक दबाव बढ़ने के कारण तकनीकी खराबी आ गई थी। बिजली विभाग के अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी मरम्मत की दिशा में पहल नहीं की गई है। इस मामले को लेकर कुछ लोगों ने बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो से संपर्क कर ट्रांसफॉर्मर शीघ्र लगवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.