रांची, मार्च 30 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड के गनालोया-ओस्केया पथ में लगा बिजली ट्रांसफॉर्मर बीते एक सप्ताह से जला हुआ है, जिसके कारण आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इस स्थिति में ग्रामीण अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं और उन्हें ढिबरी व लालटेन का सहारा लेना पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है, वहीं घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। शाम होते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। सबसे अधिक परेशानी पानी को लेकर हो रही है, क्योंकि बिजली के अभाव में मोटर और पंप नहीं चल पा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।मोबाइल चार्जिंग सहित अन्य जरूरी सुविधाओं के अभाव में भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है...