ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप
मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- मिर्जापुर। जिले के चुनार विद्युत खंड के अदलाहट क्षेत्र के नैठी स्थित 33 केवी भुइली विद्युत उपकेंद्र का 250 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रांसफार्म की खराबी की जानकारी होने के बाद मंगलवार को दोपहर बाद ट्रांसफार्मर को ठीक करवा लिया गया। चुनार खंड के अधिशासी अभियंता शुभम मिश्रा ने बताया कि भइली विद्युत उपकेंद्र के नैठी 250 केवीए के ट्रांसफार्मर का तेल कम हो जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिसे दोपहर ठीक करवाने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल करवा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.