कौशाम्बी, मार्च 15 -- इलाके के गौसपुर टिकरी गांव में विद्युत खंभों पर लगा एक ट्रांसफॉर्मर 12 मार्च को तेज रफ्तार कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते गांव की आपूर्ति भी घंटों ठप रही थी। मामले में अवर अभियंता चंद्रिका प्रसाद मौर्य ने आरोपी कार चालक राजेश कुमार शर्मा निवासी कानपुर के खिलाफ मुकदमा कायम करा दिया है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...