चंदौली, मार्च 21 -- दुलहीपुर। दुलहीपुर कस्बा में वर्षों से स्थापित ट्रांसफॉर्मर को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने को लेकर स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश है। आरोप है कि विभाग बिना किसी कारण के ट्रांसफॉर्मर को उसके पुराने स्थान के सामने पुनः स्थापित करने के बजाय मनमाने ढंग से दूसरी दुकान के सामने लगा रहा है। जो पूरी तरह अनुचित है। दुकानदारों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर की स्थिति बदलने से न सिर्फ बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी ठीक नहीं होगा। उनका आरोप है कि यह निर्णय बिना स्थानीय लोगों की सहमति के लिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...