ट्रांसफॉर्मर के लटकते तार से भैंस को लगा करंट, मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवानाराणयपुर गांव निवासी फूलकली पत्नी सुन्दरलाल ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 29 मई की शाम करीब 4:30 बजे उसकी भैंस गांव के ट्रांसफॉर्मर के पास चर रही थी। ट्रांसफॉर्मर के पास बिजली का तार लटक रहा था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। भैंस तार के करीब पहुंची और करंट चपेट में आकर मर गई। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। यह भी पढ़ें- करंट सेदो भैंस की मौत, बाल-बाल बचा किसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.