ट्रांसफॉर्मर के पास केबुल में लगी आग, बिजली बाधित
लातेहार, जून 28 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह आदर्शनगर मोड़ के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर के पास केबुल में रविवार को अचानक आग लग गई। बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में सुबह काफी आवाज आई। इसके बाद बिजली कनेक्शन के बॉक्स में चिंगारी फेंकते हुए आग लग गई। देखते ही पूरे केबुल धू - धू कर जलने लगी। ग्रामीणों ने फोन कर बिजली कटवाई। इसके बाद सूचना पर विद्युत कर्मी पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। विद्युत सहायक अभियंता अमित कुमार ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर और केबुल को चेक करवाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.