प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 7 -- लालगंज कोतवाली के जगन्नाथपुर निवासी 19 वर्षीय सूरज गौतम शनिवार की शाम रानीगंज कैथौला बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में पयागीपुर के पास बाइक बेकाबू हुई और सड़क किनारे स्थित ट्रांसफॉर्मर के चबूतरे से टकरा गई। टक्कर में युवक जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को लालगंज ट्रामा सेंटर भेजा। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...