रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- दुलाल चक्रवर्ती, दिनेशपुर। राधाकांतपुर गांव में शुक्रवार देर रात आए आंधी-तूफान के बीच खेत के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से उठी चिंगारी से किसान सत्येंद्र वैद्य की करीब दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सतर्कता के चलते आग गांव की आबादी तक पहुंचने से पहले ही बुझा ली गई। गांव के युवक दिलीप कुमार ने बताया घटना के दौरान कई बार अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन दमकल वाहन समय पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में आक्रोश है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि तेज सिंह ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर दमकल का न पहुंचना बेहद दुखद है। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो पूरा गांव इसकी चपेट में आ सकता था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दिनेशपुर क्षेत्र में गेहूं की कटाई पूरी होने तक 24 घंटे दमकल वाहन की व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.