प्रयागराज, अप्रैल 25 -- आवास विकास कॉलोनी एचआईजी में लगे एक ट्रांसफॉर्मर की केबल में अचानक आग लगने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। इस हादसे के कारण सैकड़ों घरों की आपूर्ति ठप हो गई और पूरा इलाका करीब डेढ़ घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा। भीषण गर्मी में शाम के वक्त बिजली गुल होने से लोग बेहाल रहे। घटना की सूचना पर अवर अभियंता जितेंद्र कुमार मौर्य तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी देखरेख में लाइनमैन ने कड़ी मशक्कत के बाद मरम्मत की। देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ही लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- हस्तिनापुर रोड बिजलीघर का केबल बॉक्स फुंका, सात घंटे आपूर्ति ठप यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन के दो खंभे गिरने से बाधित रही बिजली यह भी पढ़ें- बागपत : ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ लगी आग, रातभर आपूर्ति रही ठप
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.