मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- कुढ़नी। बिजली ट्रांसफॉर्मर का सामान चोरी कर कार से ले जा रहे एक शातिर को कुढ़नी पुलिस ने रविवार देर रात केरमा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। इस दौरान कार से कूदकर दो चोर फरार हो गए। पूछताछ में गिरफ्तार शातिर मनियारी थाना क्षेत्र के आगानगर निवासी अमरेश कुमार ने अपने फरार साथियों के नाम पुलिस को बताए हैं। कुढ़नी थानेदार पुनीत कुमार ने बताया कि महुआ थाना क्षेत्र से बिजली ट्रांसफॉर्मर में लगे कीमती सामान को चोरी किया गया था। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। गिरफ्तार अमरेश सहित फरार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अमरेश को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.