प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 30 -- रानीगंज कैथौला। लालगंज के रायपुर तियाई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े नयापुरवा में सोमवार को ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ गया। जिससे करीब 200 से अधिक घरों की सप्लाई ठप हो गई। इसके साथ ही कारखाने, नलकूपों की भी सप्लाई बाधित हो गई। दिन भर बाधित रही सप्लाई से लोगों को परेशानी हुई। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सूचना के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी लापरवाह बने रहे। शाम को फ्यूज जोड़ने के बाद सप्लाई बहाल हो सकी। बिजली सप्लाई बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफॉर्मर पर क्षमता से अधिक लोड है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली बनी सबसे बड़ी मुसीबत, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा जिससे अक्सर यह समस्या होती है। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। यह भी पढ़ें- जले ट्रांसफार्मर और...