ट्रांसफॉर्मर ओवरहीट, पंखे-कूलर और फव्वारों से किए जा रहे ठंडे
मेरठ, मई 25 -- भीषण गर्मी में 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुके तापमान में उपकेंद्रों पर लगे ट्रांसफॉर्मर लगातार गर्म होकर बंद हो रहे हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। आपूर्ति सुचारु रखने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर गर्म हो रहे ट्रांसफार्मरों को पंखे, कूलर, फव्वारे लगाकर और पानी डालकर ठंडा किया जा रहा है। मेरठ शहर एवं देहात क्षेत्रों में कई उपकेंद्र पर ऐसी स्थिति देखने को मिली, जहां किराए पर मंगाए गए पंखों और मोटर पंप से पाइप के जरिए पानी डालकर ट्रांसफार्मर को ठंडा किया जा रहा है। लिसाड़ी गेट बिजलीघर पर सचिन, अखिल, शोएब, शादाब एवं निशांत, नौचंदी बिजलीघर पर भूपेंद्र सिंह समेत अन्य कर्मचारी, जाहिदपुर में जेई एवं एसएसओ, काजीपुर बिजलीघर पर एसएसओ एवं कर्मचारी आसमान से बरसती आग के बीच ट्रांसफार्मर को कूल करने के लिए मशक्कत में जुटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.