ट्रांसफॉर्मर ओवरलोडेड : हर साल लग रहे 25, शहर के विस्तार को देख 100 ट्रांसफॉर्मर की जरूरत
पूर्णिया, जून 21 -- पूर्णिया, धीरज। पूर्णिया में ट्रांसफॉर्मर ओवरलोडेड हैं। पूर्णिया शहर में हर साल करीब 25 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जा रहे हैं। शहर के लगातार हो रहे विस्तार को देखते हुए अभी 100 ट्रांसफॉर्मर की जरूरत है। सर्दी में तो परेशानी नहीं होती मगर गर्मी के दस्तक देते ही कूलर और एसी घनघनाने लगते हैं। ऐसे में ट्रांसफॉर्मर पर काफी लोड बढ़ जाता है। नतीजन क्षमता से अधिक लोड पर कभी फ्यूज उड़ जाता है। स्थिति इससे भी विकट होने पर लगातार ट्रांसफॉर्मर जल रहे हैं। लोड बढ़ने पर जिले में जून माह में अब तक 69 जले हैं जबकि मई माह में 111 ट्रांसफॉर्मर जल चुके हैं। पूर्णिया जिला में इस वक्त करीब 15000 से अधिक ट्रांसफॉर्मर हैं। यहां शहर से लेकर गांवों तक ट्रांसफॉर्मर पर 100 प्रतिशत से अधिक लोड है। 70 प्रतिशत लोड आइडियल माना जाता है। इससे अधिक लोड होने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.