वाराणसी, मई 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। प्रचंड गर्मी (45 डिग्री सेल्सियस तापमान) में रोज 810 मेगावॉट बिजली की डिमांड से शहर में पावर ट्रांसफॉर्मरों की सांस फूलने लगी है। कई स्थानों पर वे ओवरलोड हो चुके हैं। नतीजा, दिन में कई बार ट्रिपिंग से छह-सात घंटे अघोषित कटौती हो जाती है। एक बार लाइन ट्रिप होने का मतलब आधा घंटा बत्ती गुल। मच्छोदरी और मैदागिन उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में दो-तीन दिन से भीषण कटौती हो रही है। हरतीरथ, आदमपुर और विशेश्वरगंज इलाके में रविवार रात तीन घंटे सप्लाई ठप रही। शनिवार को उन क्षेत्रों पूरी रात बिजली नहीं आई। शिवपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी संकट गहरा गया है। रविवार रात सप्लाई बाधित रही। आधी रात बत्ती आई भी तो कोई फायदा नहीं हुआ। हर 10 मिनट पर ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। सोमवार को स्थिति थोड़ी सामान्य जरूर र...