मैनपुरी, फरवरी 2 -- अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार व एक्सईएन टेस्ट बृजेश कुमार ने उपकेंद्र जोत व नवीगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्विच यार्ड, पावर ट्रांसफॉर्मर, वीसीवी पैनल व बिजली आपूर्ति रजिस्टर की जांच की। वहीं उन्होंने एसडीओ सुरेंद्र सिंह व जेई हरवीर सिंह के साथ बिजली आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही न बरती जाए। बिजली आपूर्ति के दौरान शटडाउन, ब्रेकडाउन की सूचना उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दी जाए। उन्होंने एसडीओ व जेई को निर्देश दिए कि वह ट्रांसफॉर्मरों का लोड चेक करें जिससे कि ट्रांसफॉर्मरों को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके। बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का तुरंत संज्ञान लिया जाए। वहीं बिजली आपूर्ति से संबंधित प्रत्येक जानकारी सोशल मीडिया सेल टीम को प्रेषित की जाए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.