बांदा, जून 1 -- बांदा। जिले में सोमवार को शाम तेज आंधी आने के दौरान मर्दननाका स्थित विद्युत ट्रांसफार्म में तेज लपटें उठने लगीं। आंधी चली तो आसपास से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। बिजली विभाग को लोगों ने जानकारी दी, इसके बावजूद लाइट काटने में करीब आधा घंटे का समय लग गया। टेलीफोन फीडर पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिससे कई वार्डों में घंटों बिजली गुल रही। साथ ही आंधी चलने के बाद 220केवी चिल्ला रोड से आपूर्ति फेल हो गई। बिजली विभाग की टीम आंधी थमने के बाद फाल्ट तलाशने निकली। करीब एक घंटे बाद लाइन दुरुस्त कर दोबारा चालू की गई। बिजली व्यवस्था चरमारने से शहर वासी उमस भरी गर्मी में परेशान रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...