चंदौली, दिसम्बर 8 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर सड़क किनारे दो दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। हाइवे मार्ग पर होने के कारण आये दिन जाम की समस्या से राहगीर और वाहन स्वामी परेशान रहते थे। सोमवार को बिजली विभाग और कार्यदायी संस्था की ओर से ट्रांसफार्मर हटवाने का काम शुरू होने से लोगों को जाम से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। सकलडीहा कस्बा में हाइवे सड़क निर्माण हो रहा है। जिसके जद में ट्रांसफार्मर, बिजली पोल और तार को हटाये जाना है। लम्बे समय से भूमि चिह्नित नहीं होने के कारण ट्रांसफार्मर और बिजली पोल हटाये जाने को लेकर समस्या बनी हुई थी। बीते दिनों एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव की सख्ती के बाद भूमि चिह्नित होने पर ट्रांसफार्मर रखने के लिये चबूतरा का निर्माण कराया गया। चबूतरा निर्माण होने के बाद भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.