ट्रांसफार्मर से सीधे तार जोड़कर चार्ज हो रहे थे ई-रिक्शे
फिरोजाबाद, जून 3 -- शिकोहाबाद में विद्युत विभाग की प्रवर्तन टीम ने विद्युत चोरो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक स्थान पर चोरी की बिजली से ई-रिक्शा चार्ज करने का मामला पकड़ा। ट्रांसफार्मर से सीधे तार लाकर इनको चार्ज कर बिजली की चोरी की जा रही थी। विभागीय अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। विद्युत प्रवर्तन दल फिरोजाबाद के अवर अभियंता विवेक नारायण सिंह, उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह बिजली चोरी को रोकने के लिए अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नाइयों वाली मस्जिद के पास पुराने इटावा रोड पर एक ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन मिला। छापेमारी के दौरान पुराने इटावा रोड पर बिना विद्युत संयोजन के सीधे 250 केवीए के परिवर्तक से कटिया डालकर बिजली चोरी कर ई-रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे।छापेमारी यह भी पढ़ें- बिजली चोरी कर चार्ज किए जा रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.