कन्नौज, फरवरी 9 -- छिबरामऊ। कस्बा सिकंदरपुर में विमला देवी पत्नी रघुवीर सिंह, भजनलाल पुत्र मिड़ईलाल व ब्रजपाल सिंह पुत्र नेपाल सिंह के नाम ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन है। इन तीनों कनेक्शन के लिए वहां पास में ही ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। बलवीर सिंह ने बताया कि बीती रात चोरों ने ट्रांसफार्मर के अंदर का सभी सामान तेल, कापर आदि चोरी कर लिया, जिससे तीनों ट्यूबवेल की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। पुलिस ने बलवीर सिंह की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.