ट्रांसफार्मर से तेल चोरी में मुकदमा दर्ज
रुडकी, अप्रैल 18 -- लक्सर। चोरों ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के मामले में पुलिस ने ऊर्जा निगम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी हैं। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि भोवावाली गांव निवासी सतबीर, कान्हावाली गांव निवासी प्रवीण कुमार व बालावाली गांव निवासी मनोज कुमार के खेतों में राजकीय नलकूप लगे हैं। चोरों ने गुरुवार की रात तीनों नलकूपों के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया था। किसानों के खेत पर पहुंचने पर तेल चोरी की जानकारी हुई। मामले में ऊर्जा निगम के जेई मनोज कुमार सैनी ने तहरीर दी थी। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर से केवल काटकर तेल एवं तार चोरी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.