रुडकी, अप्रैल 21 -- लक्सर। पुलिस ने ट्यूबवेलों के ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि 15 फरवरी अनुज निवासी नंदपुर, रायसी के नलकूप से चोरों ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया था। इसके अलावा क्षेत्र में अन्य लोगों के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आशु निवासी गांव महाराजपुर खुर्द, लक्सर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 240 लीटर तेल, बाइक व एक बरादम बरामद की है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में अजय कुमार, रविंद्र नागर, महेंद्र सिंह, अनिल वर्मा व राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...