हरदोई, मार्च 22 -- हरदोई, संवाददाता। पाली व पचदेवरा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के एक शातिर चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। इसके पास से नकदी, तमंचा व कारतूस, एक कार और ट्रांसफार्मर का तेल, एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। शाहाबाद क्षेत्राधिकारी आलोक नारायण राज ने बताया कि एसपी के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ग्राम भरखनी के पास गयाई चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। कार सवार ने भागने की कोशिश की पीछा करने पर आरोपित ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया। इस दौरान अभियुक्त कुलदीप उर्फ गब्बर निवासी बासमई थाना नवाबगंज फर्रु...