ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, तीन सौ घरों की आपूर्ति ठप
गोरखपुर, मई 26 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) कार्यालय के सामने रखे ट्रांसफार्मर से सोमवार को तेल चोरी हो गया। इस कारण तीन सौ से ज्यादा घरों की आपूर्ति तकरीबन 6:30 घंटे ठप रही। 11 अप्रैल को इस ट्रांसफार्मर के बगल में रखे दूसरे ट्रांसफार्मर से भी तेल चोरी हुआ था। डेढ़ महीने में एक ही जगह से दो बार तेल चोरी से बिजली अभियंता परेशान हैं। उन्होंने रामगढ़ताल थाने में फिर तहरीर दी है। हालांकि पिछली बार एफआइआर दर्ज कराने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जीडीए के सामने बिजली निगम ने चार-चार सौ केवीए क्षमता के तीन ट्रांसफार्मर स्थापित किए हैं। यह भी पढ़ें- 15 दिन से फुंका ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा इन ट्रांसफार्मरों से जीडीए के सामने की कालोनियों में बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार दोपहर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.