रामपुर, दिसम्बर 22 -- विद्युत आपूर्ति सुचारू करने वाले एक ट्रांसफार्मर से तेल चोरी हो जाने वाले मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है। नगर से सटे गांव नगरिया कलां निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपी और कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि गांव में विद्युत आपूर्ति सुचारू करने हेतु एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बीते रविवार की रात कुछ अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए ट्रांसफार्मर को विद्युत लाइन से अलग कर दिया और उनका तेल चुराकर मौके से फरार हो गए। सुबह जब लोगों ने ट्रांसफार्मर को खुला देखा तो हड़कंप मच गया तथा घटना से विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया गया। विभाग की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि बिजली क...