बरेली, अप्रैल 7 -- नवाबगंज। एक ट्रांसफार्मर से चोर तेल और बाइंडिंग चोरी कर ले गए। जिसकी सूचना जल जीवन मिशन के कर्मचारियों ने जेई को दी। जिसपर जेई ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। घटना की तहरीर जेई की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज दी गयी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के रिछोला किफायतुल्ला गांव में उपमंडी स्थल के पास स्थित पानी की टंकी पर जल जीवन मिशन के तेहत दिए गए बिजली कनेक्शन के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर को चोर नीचे गिराने के बाद उससे तेल और बाइंडिंग चोरी कर ले गए। जिसकी सूचना जल जीवन मिशन के कर्मचारियों ने बिजली विभाग के जेई मोहित कुमार वर्मा को दी। तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। घटना की तहरीर जेई की ओर से थाना नवाबगंज में दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.