हरदोई, फरवरी 3 -- हरदोई। जनपद में अब बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर भी सुरक्षित नहीं बचे हैं। चोरों का गिरोह ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाकर उनमें लगे पार्ट्स और तेल चोरी कर रहा है। अधिशासी अभियंता विद्युत प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि बीते दो दिनों में हरदोई खंड क्षेत्र से दो ट्रांसफार्मरों से चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना एक फरवरी की रात उमरौली गांव में रखे 250 केवीए ट्रांसफार्मर की है। इसमें परिवर्तक चोरी कर लिया गया। इस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दूसरी घटना तीन फरवरी की रात रेलवे लाइन चांदमारी के पास रखे 400 केवीए ट्रांसफार्मर की है। वहां चोर चोरी का प्रयास कर रहे थे। तभी आसपास के लोगों के जाग जाने पर चोर ट्रांसफार्मर छोड़कर भाग निकले, लेकिन ट्रांसफार्मर का तेल और लीड तार चोरी कर ले गए। यह मामला भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.