अयोध्या, मार्च 25 -- अयोध्या। बिजली विभाग के कर्मियों ने नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित लायड गेट के पास से एक युवक को ट्रांसफार्मर से पीतल का तार और केबिल चोरी करते पकड़ा है। मामले में उपकेन्द्र वर्टिकल नियावां के एसडीओ पवन कुमार ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि विकास प्राधिकरण के पीछे स्थित 250 केवीए ट्रांसफार्मर से बाबी सोनकर निवासी नयापुरवा थाना कैंट को पकड़ा गया है। इसके पास से ट्रांसफार्मर के एलटी प्यूज सेट का टेनलेस बुशिंग, इंसुलेटर का टुकड़ा, पैकिंग और छह कोर केबिल तथा पेचकस प्लास मिला है। विभाग के लोगो को मामले की जानकारी विद्युत सप्लाई बाधित होने पर जांच में हुई। आरोपी का चलान किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.