ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद कार में लगी आग, 3 युवकों की जलकर मौत, तीन झुलसे
संवाददाता, सितम्बर 7 -- UP News: यूपी के लखीमपुर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां देर रात तेज रफ्तार कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। हादसे में कार सवार छह युवकों में से तीन की झुलसकर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया। हादसा खीरी थाना क्षेत्र में सीतापुर फोर लेन के पास ओयल पुलिस चौकी के पास रात करीब तीन बजे हुआ। सीतापुर-लखीमपुर फोर लेन पर रविवार की रात करीब तीन बजे एक तेज स्पीड कार बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराई और उसमें आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से सभी को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर कर दिग गया। मृतक और घायल सभी सदर कोतवाली लखीमपुर के निवासी थे और आपस में दोस्त थे। पुलिस मामले की जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.