लखीमपुरखीरी, सितम्बर 7 -- ओयल (लखीमपुर-खीरी)। लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर रविवार देर रात सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जलकर मौत हो गई। तीनों युवक अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ सीतापुर की ओर जा रहे थे तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से टकरा गई। देखते ही देखते कार में आग लग गई। पुलिस ने शीशे तोड़कर सभी युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीन दम तोड़ चुके थे। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे तीन अन्य युवकों को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। शहर के मोहल्ला शिव कॉलोनी में रहने वाला आयूष, पिपरिया निवासी आकाश वर्मा, राजापुर निवासी शिवा सिंह, उदयपुर निवासी अमन वर्मा, शिव कालोनी निवासी उत्कर्ष व पीयूष सिंह दोस्त थे। यह भी पढ़ें- बिजली ट्रांसफार्मर से टकराई कार, तीन युवकों की झुलसकर मौत, तीन लखनऊ रेफर सभी ने रविवार देर रात एक ढाब...