बदायूं, जून 28 -- गांव कुनार के पास कोल्डस्टोर के ट्रांसफार्मर से तेज और महंगा तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव बरातेगदान की रहने वाले शिवकुमार की पत्नी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह श्रीसांई एग्रो इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर हैं। उनके कोल्डस्टोर में लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से चोरों ने तेल और महंगा तार चोरी कर लिया। चोर ट्रांसफामर के क्षतिग्रस्त अवशेष को फेंककर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर से चोरी करने वालों पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...