हापुड़, मार्च 26 -- हापुड़। कोतवाली नगर पुलिस ने ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को आनंद विहार बिजलीघर की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ट्रांसफार्मर से चोरी किया गया कोईल और दो चाकू भी बरामद किए गए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि बुधवार को उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह अपनी टीम के साथ आनंद विहार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। आनंद विहार बिजली घर वाले रास्ते की तरफ से दो व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों युवक वापस मुड गए और फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए युवक शिवदायलपुरा निवासी सुहैल और फारुख बताया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से चाकू बरामद हुए। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया...