बदायूं, फरवरी 24 -- बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर स्थित एक मैरिज लॉन के निकट रखे ट्रांसफार्मर से चोरों ने कॉपर की क्वायल और तेल चोरी कर लिया। नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी अजीत सक्सेना का हाईवे किनारे एक अजीत ग्रांडयोर मैरिज लॉन है। लॉन में बिजली आपूर्ति के लिए हाल ही में 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की स्वीकृति मिली थी। कुछ दिन पूर्व ही ट्रांसफार्मर वहां रखवाया गया था। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके भीतर लगी कॉपर की क्वायल और कीमती तेल निकाल लिया। सोमवार सुबह जब चौकीदार ड्यूटी पर पहुंचा तो ट्रांसफार्मर के पुर्जे इधर-उधर बिखरे देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत घटना की जानकारी मैरिज लॉन संचालक को दी। इसके बाद मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास के लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.