औरैया, मार्च 20 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम वैबाह में शुक्रवार रात चोरों ने सड़क किनारे रखे विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसमें लगी कॉपर और विद्युत तेल चोरी कर लिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक, इसी स्थान पर रखे ट्रांसफार्मर से चोरी की यह पांचवीं घटना है। लोगों ने सवाल उठाया कि रात में बिजली सप्लाई बंद किए बिना आखिर चोर कैसे वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सुबह जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो ट्रांसफार्मर उल्टा पड़ा मिला। पास में एक प्लास पड़ा था और 11 हजार लाइन के तार लटक रहे थे। घटना के चलते गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने और चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.