ट्रांसफार्मर से कापर काइल और तेल चोरी, मुकदमा दर्ज
हाथरस, अप्रैल 24 -- हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के पटाखास गांव के निकट श्री बांके बिहारी टाउन आवासीय कालोनी में लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने रात के अंधेरे में ट्रांसफार्मर खोलकर कीमती कापर काइल और तेल चोरी कर लिया। घटना से इलाके की बिजली आपूर्ति ठप होने का खतरा बढ़ गया है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मुरसान के पटाखास में तैनात अवर अभियंता प्रवेश कुमार ने कोतवाली मुरसान में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक, 21 अप्रैल 2026 की सुबह लाइनमैन ने सूचना दी कि बांके बिहारी टाउन कालोनी में रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया है। सूचना पर जब उन्होंने मौके का निरीक्षण किया तो ट्रांसफार्मर का खाली टैंक पिलिंथ पर रखा मिला। चोर ट्रांसफार्मर की काइल और पूरा तेल निकाल ले गए थे। अवर अभियंता का कहना है कि चोरी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.