सासाराम, अप्रैल 1 -- चेनारी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के सिवान में बुधवार दोपहर कन्हैया सिंह के खेत के पास लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगते ही पूरे गांव व आसपास कोहराम मच गया। काफी संख्या में तेलारी, फुलवरिया, रेडिया, चेन्हरूआ, शाहपुर के किसान दौड़ पड़े। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बावजूद लगभग 15 बीघा गेहूं जलकर खाक हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...