बुलंदशहर, अप्रैल 26 -- रविवार को पशु चिकित्सालय के पास लगे एक ट्रांसफार्मर की लीड में आग लग गई। आग लगने से कई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने आग लगने की जानकारी बिजली घर में दी। ट्रांसफार्मर से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति बंद की गई और विद्युतकर्मियों ने लीड को बदल। इसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई। उधर, जेई राणा प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर के तेल, केबिल और लीड में आग लगने का कारण तेज गर्मी और ओवरलोडिंग है। ट्रांसफार्मर 250 एमवीए क्षमता का है। उपभोक्ता ओवरलोड चला रहे हैं। बताया भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप वे अत्यधिक गर्म हो जाते हैं, जिससे कई स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आ रही।

हिंदी हिन्...