चंदौली, अप्रैल 24 -- नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के बिलारीडीह उपकेंद्र के नियामताबाद गांव की दलित बस्ती में पांच दिन पहले जले 25 केवीए ट्रांसफार्मर को बदलने शुक्रवार को पहुंची बिजली विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। विभाग द्वारा उसी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने इसे लगाने से रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि बस्ती में उपभोक्ताओं की संख्या पहले से बहुत अधिक बढ़ गई है, जबकि 25 केवीए का ट्रांसफार्मर कम क्षमता का है। इसी कारण ट्रांसफार्मर बार-बार ओवरलोड होकर जल जाता है। जिससे लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ता है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर फुंका तो जेई एसडीओ पर होगी कार्यवाही सूचना पर 112 नंबर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता मुहम्मद शाहिद ने ग्रामीणों को समझाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.