आजमगढ़, मार्च 18 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के उसरी ख़ुरमपुर गांव में बुधवार को ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। घंटों पंचायत के बाद दोनों पक्ष ट्रांसफार्मर लगाने पर राजी हुए। सोहन राजभर ने बताया कि पूर्व में 10 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। क्षमता वृद्धि के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था। दूसरे पक्ष से मो. अबूत राव ट्रांसफार्मर को नलकूप पंप के पास लगाने की जिद पर अड़ गए। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। थाने में घंटों हुई पंचायत के बाद दोनों पक्ष दूसरी जगह ट्रांसफार्मर लगाने के लिए राजी हो गए। इस दौरान जेई अतिश यादव, ग्रामीण अमरजीत प्रजापति, लालचंद, चंद्रशेखर, मो. शरीफ, मो .अख्तर अली आदि मौजूद रहे। बरदह एसओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष समझ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.